welcome

शनिवार, 3 नवंबर 2012

यादें भी कितनी अजीब होती हैं ना?
जिन पलों में हम हंसे थे, उन्हें याद करके हम हंसते हैं और
जिनके साथ में हम हंसे थे, उन्हें याद करके रोते हैं।


 

बुधवार, 24 अक्टूबर 2012

तेरे जाने के बाद




















धुंधली से यादो का दास्ता!
वो काँटों से भरा रास्ता !
मेरा घुट घुट कर जीना !
और आंसुओ को पीना !
तेरे जाने के बाद !

हर चेहरे में तेरे चहरे को पाना !
यादो में तेरी खुद को भूल जाना !!
फूलो का बगिया में न मुस्कुराना !!
पंछी का आसमा में न चहचहाना !!
तेरे जाने के बाद !

मेरी साँसों का थम जाना ,
पर यादो का न रुक पाना !
सावन के मौसम में न आना !!
हर आहट में तुझे न पाना !!
मेरे जाने के बाद !

अब तन्हाई भी सवाल करती है !
करोगे कब जुदा बार बार कहती है !
हवांए भी हर वक्त मुझ से दूर रहती हैं !
फिर होगा सन्देश कोई यही कहती हैं !!
तेरे जाने के बाद !

मेरी माँ






















तुझे कितना चाहता हूँ तू नहीं जानती है
माँ तुम हो इस दुनिया में सबसे न्यारी और दुलारी
तुम हो माँ इस जहा में सबसे प्यारी

माँ कितना चाहता हूँ तुम्हे बता नहीं सकता
तेरे प्यार का बदला मैं कभी नहीं चूका सकता

देख के तुमको मिलता है सुकून माँ
आज भी सोना चाहता हैं तेरे गोद में माँ
वो बचपन में तेरा प्यार माँ
मुझे आज भी याद है

तेरे आचल के पीछे छुपना
दूध न पीने के लिए नखरे दिखाना
वो तुम्हारा डाटना और हलके गल में चपत लगाना
और माँ तेरा खुद ही वो सहम जाना

तेरे याद आती है माँ तेरे पास आने को जी चाहता है
तेरे गोद में सोने को जी चाहता है

मैं तुम्हे बहुत चाहता हूँ मेरी   माँ !!

शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

खुद को खोकर क्या पाना..!!

इस ज़माने के साथ , चलना है माना..        
शराफत भी हो , शोहरत भी कमाना..
इस तेज़ रफ़्तार में , खुद को ना खोना..
लगे ना कभी की-
" खुद को खोकर क्या पाना"..!!

सचमुच बड़ी तेज़ , भाग रही जिंदगी ..
थोडा मुश्किल है इसको , ठीक समझ पाना..
पर सब्र ही सबसे वाज़िब दावा है..
रुतबा तो ठीक , दिल जीत लाना..                                 

मीठे लफ्जों से जीतो , मधुर वाणी रखो..
पर किसी का दिल , तुम नहीं दुखाना..
अकड़ कर जो जीता , तो क्या जीत उसकी..
सर झुकाकर तुम सारे , गढ़ जीत लाना..

दिल साफ़ रखना , सबको अपनाना..
बड़े और छोटे में भेद ना लाना..
चोरी ना  करना , ना किसी से छिपाना..
मुश्किल है खुदा की , नज़रों से बच पाना..


ना खुद कभी रुकना , ना किसी को सताना..                        
ना खुद कभी थमना , ना किसी को थकाना..
आज का रौब है , कल रहे ना रहे यह..

हर जिंदगी का पहलु , हंस के अपनाना..



माना 'माया' की महिमा , सबसे अलग है..                  

 मगर मोह न इसका इतना बढ़ाना..
संभालना ज़रा तुम , खुद के लिए ही ..
लगे ना कभी की..
" खुद को खोकर क्या पाना"..!

खो जाऊ अगर तो रोना नहीं..!!

कभी याद हमारी आये तो..

पलकें अपनी तुम भिगोना नहीं..
कभी दिल भी दुःख सा जाये तो..
यादों से दूर तुम होना नहीं..

यह बात पुरानी सच ही है..           
खो जाऊ अगर तो रोना नहीं..    

यह मिलना बिछड़ना जीवन है..
सपनो में सही गुम होना नहीं..
आंसू अपने तुम चुन लेना..
इन्हें हम पर तुम खोना नहीं..

जब याद हमारी आये तो..
सह लेना मगर तुम रोना नहीं..       

तेरी ख़ुशी में है मेरी ख़ुशी..
तेरे अश्को की वजह हमें होना नहीं..  
हम तुझसे रूठ नहीं सकते..
मेरी यादों से दूर कभी होना नहीं..

हु आज अभी , कल ना भी हो..
मुंदु आंखे तो रोना नहीं..!!

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012

तुम कब लौटोगे..


 ना तमन्ना है जीने की ना मरने
का हौसला बचा है,
शायद मेरे नसीब ने ही ये चक्रव्यूह रचा है।
रात आती तो है पर जाती कभी नहीँ,
जैसे बना लिया है उसने
बसेरा मेरी जिंदगी को ही।
उदासीयाँ बैठी रहती हैं मेरे फूलों वाले सफेद
तकीए के पास,
बिस्तर का दहिना हिस्सा आज भी पाले है
तुम्हारे आने की आस।
घडी भी टिक-टिक
नहीं करती सुईयाँ सी चुभोती है कानों में,
रूह का खालीपन घसीट ले जाता है गुजरे
जमानों में।
बडे से कमरे की छोटी खिडकी कि चौखट
भी जर्जर हो गई है मेरी जिंदगी के जैसे,
मेज पर पडा खाली फ्रेम कुछ
कहना तो चाहता है पर कहे भी तो कैसे?
फटे होंठ हिलते भी तो हैं कराहें
ही निकलती हैं,
घर के हर कोने मे बस
तन्हाईयाँ ही पलती हैं।
अलमारी में कपडों के नीचे पडा मुडा हुआ
कागज थोडा सुकूँ पहूँचाता है,
तो कभी किताब में रखा सूखा गुलाब आँखे
भीगो जाता है।
प्यार सिर्फ प्यार ना रह कर बंदगी बन
गया है,
और ईंतजार भी ईंतजार ना रह कर
जिंदगी बन गया है।
तुम कब लौटोगे.. तुम कब लौटोगे.. या फिर
शायद.. कभी भी नहीं??????

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

कुछ नहीं एक सपना था


जिंदगी की राहों में अकेला ही चला जा रहा था मैं, मन में उमंग तो मेरे भी थी ही की काश मेरे पास भी कोई पतंग होती, आखिर मैं भी बच्चा था पतंग को लेकर मेरे भी सपने थे, मगर कहते है न सपने तो सपने होते है सपने कहाँ अपने होते है वैसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ।

जिंदगी की यूँ ही कटती शाम में एक दिन आसमान में एक पतंग नजर आई, पहली ही नजर में वो पतंग इतनी भा गयी की मेरे बावरे मन ने उस पतंग को पाने की सोच ली, बेरंग सी जिंदगी में उस पतंग को उड़ते देख ऐसा लगा जैसे इससे ज्यादा हसीं और रंगीन जिंदगी तो कभी भी नहीं हो सकती, जैसे जैसे हवा के साथ वो पतंग मेरी और आती ऐसा लगता आज तो ये मेरी होकर रहेगी,
मेरे मन ने उस पतंग को पाने के लिए खुले आसमान के नीचे भरी धुप में दोड़ लगाने की ठान ली, सोच लिया कुछ भी हो इसे पाने के eलिए कुछ भी करना मंजूर, ये भी याद नहीं रहा की वो पतंग अभी भी आसमान में उड़ रही है उसकी डोर अभी भी किसी के हाथ में हो सकती है।

और वही हुआ जहाँ मैं अकेला चल रहा था उस पतंग ने कुछ देर मेरी वीरान जिंदगी की शाम में रंग भरे और फिर उसकी डोर जिसके हाथ में थी उसने उसे अपनी और वापस खींच लिया ना पतंग का कुछ बिगड़ा न जिसके हाथ में डोर थी उसका, किसी का कुछ हुआ तो उसका जिसने उस पतंग के साथ दोड़ने की आदत दाल ली क्यूंकि दोड़ते-२ वो इतना आगे आ गया कि सब पीछे रह गए जो कभी उसके साथ चलने तैयार थे....


कुछ नहीं एक सपना था या थी कोई हकीक़त..

4 दिन में जिंदगी से प्यार करने की आदत डलवा दी उसने.............

Follow Us